बड़सर। बड़सर थाना के तहत एक नाबालिग के साथ एक युवक द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता की मां ने बड़सर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि बड़सर क्षेत्र के एक युवक ने उसकी बेटी को फोन पर मिलने के लिए बुलाया था। जब वह उसे मिलने गई तो उसने जबरदस्ती उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए।
लड़की ने घर जाकर अपनी माता को आपबीती सुनाई। उसके बाद पीडि़ता की माता ने बड़सर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। एसएचओ बड़सर मस्तराम नायक ने बताया कि नाबालिगके साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज कर लिया है व पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box