हिमाचल प्रदेश में दो फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। तीन और चार फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में तीन और चार फरवरी को भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 22.0, बिलासपुर में 20.5, हमीरपुर में 20.3, घकांगड़ा-सुंदरनगर में 18.5, मंडी में 18.3, सोलन में 18.0, *चंबा में 17.6*, नाहन में 16.9, धर्मशाला में 15.8, पालमपुर में 14.5, शिमला में 12.3, मनाली में 12.0, कल्पा में 6.8, कुफरी में 5.4, डलहौजी में 5.2 और केलांग में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 10.5, कल्पा में माइनस 4.5, मनाली में माइनस 1.0, सोलन में माइनस 0.6, भुंतर में 0.4, मंडी-डलहौजी में 1.0, सुंदरनगर में 1.1, ऊना में 1.6, कांगड़ा में 2.5, धर्मशाला में 2.2, शिमला में 2.3, हमीरपुर में 3.1, बिलासपुर में 3.5 और नाहन में 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
लाहौल में हिमस्खलन की चेतावनी
उधर, प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू तक आने की अनुमति दी है, लेकिन कुल्लू प्रशासन अभी सैलानियों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजेगा। अटल टनल के साउथ पोर्टल और धुंधी के बीच सासे की दो से तीन दिन तक हिमस्खलन की चेतावनी के बीच यह निर्णय लिया है। ऐसे में सैलानी अब फरवरी में ही अटल टनल पार कर सिस्सू तक जा सकेंगे।
पिछले करीब तीन सप्ताह से पर्यटक सोलंगनाला से आगे नहीं जा पा रहे हैं। करीब 40 हजार से ज्यादा पर्यटक टनल देखने नहीं जा सके हैं। दक्षिण और उत्तर भारत से कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानियों की पहली प्राथमिकता अटल टनल को देखना है। हालांकि, बीआरओ ने अटल टनल से गुजरने वाला मनाली-सिस्सू मार्ग यातायात के लिए खोल दिया है, लेकिन जनवरी के पहले सप्ताह में हुई भारी बर्फबारी के कारण टनल के साउथ पोर्टल, धुंधी और सोलंगलाला में फंसे सैकड़ों सैलानियों के बाद कुल्लू पुलिस अलर्ट है।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box