सरकाघाट में एक साथ 41 शिक्षक पॉजिटिव, स्कूल खुलने से ठीक पहले कोरोना ने डराया

हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले थमने के बीच प्रदेश सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय लिया ही था कि मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल में शनिवार को एक साथ पांच स्कूलों के 41 शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा स्कूलों में कार्यरत दो अन्य कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

इससे शिक्षा विभाग व अभिभावकों की एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। हालांकि प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पहली फरवरी से स्कूल खुलने जा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को खोलने से पहले तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन शनिवार को सरकाघाट उपमंडल के तहत 41 अध्यापक कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। अब अभिभावकों को भी बच्चों को  स्कूल भेजने को लेकर चिंता बढ़ गई। बता दें कि उपमंडल सरकाघाट के पांच स्कूलों में छात्र-छात्राओं के आने से पहले ही 41 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। सरकाघाट क्षेत्र पहले से ही जिला मंडी के अन्य क्षेत्रों से कोरोना के मामलों में सबसे आगे रहा है। जिन स्कूलों के अध्यापक पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें सरकाघाट कन्या स्कूल, बलद्वाड़ा, खुडला, रोपा ठाठर, टिक्करी सिध्याणी स्कूल शामिल हैं। कन्या स्कूल सरकाघाट से 11 अध्यापक और अध्यापिकाएं कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। इसी तरह खुडला स्कूल में सात अध्यापिकाएं, टिक्करी सिध्याणी स्कूल में 14, बलद्वाड़ा स्कूल में सात और रोपा ठाठर स्कूल में दो अध्यापक-अध्यापिकाएं पॉजिटव पाई गई हैं।

एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग उपनिदेशक मंडी सुरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि स्कूलों से कोरोना संक्रमण के मामले आने से चिंता बढ़ गई है। अगर किसी स्कूल से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आते हैं, तो कोविड-19 के तहत अनुपालना की जाएगी। कोरोना संक्रमित शिक्षकोंं को होम आइसोलेट किया जा रहा है। वहीं डीसी मंडी ऋग्देव ठाकुर ने बताया है कि प्रशासन इस मामले की जांच करवाएगा कि सरकाघाट उपमंडल में एक साथ कैसे शिक्षक पॉजिटिव आए हैं।

संक्रमित शिक्षकों वाले स्कूल अभी बंद रहेंगे

शिमला। उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत कुमार शर्मा ने मंडी जिला में कई शिक्षकों के संक्रमित पाए जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि संक्रमित शिक्षकों वाले स्कूलों को पहली फरवरी से नहीं खोला जाएगा। जिला उपनिदेशक से इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। उच्च अधिकारियों से चर्चा करने के बाद इस संदर्भ में आगामी फैसला लिया जाएगा।

नॉन बोर्ड परीक्षाएं तीन मार्च से, बोर्ड की 13 अप्रैल से, 10 फरवरी तक मांगे सुझाव

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की प्रस्तावित डेटशीट 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2020-21 की पांचवीं, आठवीं, नौवीं, दसवीं,  जमा एक, जमा दो की नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की बोर्ड सहित नॉन बोर्ड परीक्षाओं की दूसरी बार प्रस्तावित डेटशीट शनिवार को जारी कर दी है। इन प्रस्तावित तिथियों पर एक बार फिर बोर्ड द्वारा सुझाव मांगे गए हैं। गौर हो कि इससे पहले भी उक्त कक्षाओं को प्रस्तावित शेड्यूल जारी किया गया था, जिसे बाद में प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग की ओर से बदल दिया गया था। उसके तहत नॉन  बोर्ड की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल व बोर्ड की मई में करवाई जानी थीं। अब परीक्षाओं के शेड्यूल को बदलकर तीन मार्च से नॉन बोर्ड व 13 अप्रैल से बोर्ड परीक्षाओं को शुरू किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

हालांकि इसमें भी अभी सुझावों के बाद हल्का बदलाव हो सकता है, लेकिन फिलहाल  प्रदेश के लाखों छात्रों को कोरोना संकट के करीब एक साल के बाद परीक्षाओं का शेड्यूल मिल गया है। वहीं पहली फरवरी, यानी सोमवार से नियमित रूप से सभी कक्षाएं भी प्रदेश भर में शुरू हो जाएंगी। वहीं इस बार नॉन बोर्ड कक्षाओं की सभी परीक्षाएं नौ बजकर 45 मिनट से तीन मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं को सुबह के सत्र में आठ बजकर 45 मिनट से 12 बजे तक व सायंकालीन सत्र में एक बजकर 45 मिनट से पांच बजे तक करवाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि नॉन बोर्ड व बोर्ड कक्षाओं की प्रस्तावित डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं। प्रस्तावित दिनांक सूचियों के संबंध में सुझाव या आपत्तियां बोर्ड की ई-मेल आईडी पर 10 फरवरी तक प्रेषित की जा सकती हैं।

फर्जी डिग्री मामले में अब एफआईआर की तैयारी, डीजीपी संजय कुंडू का खुलासा

मानव भारती यूनिवर्सिटी की 194.17 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के बाद अब और कड़ी कार्रवाई करेगा ईडी

 कैसे बना यह विश्वविद्यालय; पता लगाने के बाद करेंगे केस, अनियमितताएं बरतने वालों पर कसेंगे शिकंजा, अब तक हो चुकी है आठ की गिरफ्तारी

17 राज्यों में बेची हैं फर्जी डिग्रियां, राजस्थान के उदयपुर में अब माधव यूनिवर्सिटी शुरू कर चला रहे यही धंधा

मानव भारती फर्जी डिग्री मामले में पुलिस अब बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) यूनिवर्सिटी की 194.17 करोड़ की संपत्ति अटैच करने के बाद अब एक और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है। यह एफआईआर मानव भारती यूनिवर्सिटी कैसे बनी, इसका पता लगाने के बाद की जाएगी। ऐसे में अनियमितताएं बरतने वालों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। इस बात का खुलासा डीजीपी संजय कुंडू ने पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया है।

डीजीपी ने कहा कि सबसे पहले 2008 में यूनिवर्सिटी खोलने का प्रस्ताव आया था, लेकिन उस समय इसे रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके बाद 2009 फरवरी में इसके लिए एलओआई मिला। उसके बाद यूनिवर्सिटी बनी और डिग्रियां बेचने का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले नवंबर, 2020 में धर्मपुर में तीन एफआईआर दर्ज हुई, जिसके बाद जांच शुरू हुई। अभी तक इस मामले में एसआईटी 275 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। आठ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। दो ज्यूडिशियल रिमांड पर हैं।

डीजीपी का कहना है कि आरोपी राजकुमार का पासपोर्ट जब्त हो चुका है। उसकी पत्नी, बेटा और बेटी विदेश में हैं। कुछ संपत्ति भी इनके नाम की गई हैं। ऐसे में इन्हें वहां से भारत वापस लाने की प्रक्रिया जारी है, ताकि इसके बाद आगामी कार्रवाई की जा सके। जांच में यह भी सामने आया है कि यूनिवर्सिटी ने पूरे 17 राज्यों में अपनी डिग्रियां बेची हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर के प्रभावित इलाके तराल और शोपियां भी हैं। एसआईटी टीम ने सभी राज्यों में जाकर जांच की, जिसके बाद पुलिस इस जगह पहुंच पाई है। जहां ईडी ने संपत्ति अटैच की है। डीजीपी का कहना है कि हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि ईडी ने इतनी संपत्ति अटैच की है। पुलिस की तफ्तीश अभी भी जारी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पुलिस का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। हिमाचल में मानव भारती यूनिवर्सिटी ने फर्जी तरीके से डिग्रियां बेचकर राजस्थान के उदयपुर में भी नई यूनिवर्सिटी ‘माधव’ बनाई है। यहां भी इसी तरीके का काम किया जा रहा है। बहरहाल, अब ईडी इस मामले में और कड़ी कार्रवाई करने वाला है।

383 एक्टिव केस, वैक्सीनेशन 30 फीसदी

हिमाचल में फिर एक साथ सामने आए 94 संक्रमित कांगड़ा-मंडी में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले, प्रदेश भर में अब तक 57494 लोग हो चुके हैं पॉज़िटिव

राज्य में कोविड एक्टिव मरीज 383 हो गए हैं। कुछ दिन पहले ये एक्टिव मरीज 300 से कम हो गए थे। कांगड़ा और मंडी में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। शनिवार को मंडी में एक साथ 44 और किन्नौर में 19 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। राज्य में अभी तक 57494 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

इनमें से 964 की मौत हो चुकी है। शनिवार को हिमाचल में 94 नए संक्रमण के मरीज मिले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मंडी में 44, किन्नौर से 19, शिमला से सात, सोलन में तीन, बिलासपुर में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसके अलावा 52 लोग कोविड से ठीक होकर घर भी गए हैं। सिरमौर में सबसे ज्यादा 16 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अभी तक 57 हजार 494 लोग संक्रमण से ग्रसित हो चुके हैं। इनमें से 56 हजार 131 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जबकि 964 की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा लोगों की मौतें शिमला में हुई हैं। यहां 262 लोग कोविड से दम तोड़ चुके हैं। कांगड़ा में 202 की मौत हो चुकी है। जिला वार एक्टिव मरीजों की बात करें, तो बिलासपुर में छह, चंबा में 15, हमीरपुर में 18, कांगड़ा में 62, किन्नौर में 23, कुल्लू में 15, लाहुल-स्पीति में दो, मंडी में 77, शिमला में 53, सिरमौर में 52, सोलन में 20 और ऊना में 40 एक्टिव मरीज हैं। राज्य में अभी तक नौ लाख 28 हजार 519 लोगों के कोविड के टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से आठ लाख 70 हजार 998 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

 कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्यता रद्द

बीबीएन। हरियाणा में कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ की एक निचली अदालत द्वारा तीन साल की कैद और 85 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है

बोर्ड-नॉन बोर्ड क्लासेज की डेटशीट जारी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2020-21 की पांचवीं, आठवीं, दसवीं, नौवीं, जमा एक, जमा दो की नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय एसओएस की बोर्ड सहित नॉन बोर्ड परीक्षाओं की दूसरी बार प्रस्तावित डेटशीट शनिवार को जारी कर दी है। वहीं इन प्रस्तावित तिथियों पर एक बार फिर बोर्ड द्वारा सुझाव मांगें गए हैं।

पांचवीं की डेटशीट

पांचवीं की वार्षिक परीक्षा आठ मार्च से आरंभ होगी। आठ मार्च को पर्यावरण शिक्षा, 10 मार्च को अंग्रेजी, 12 को हिंदी और 15 मार्च को गणित की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

8वीं कक्षा के एग्जाम

आठवीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं तीन मार्च से आरंभ होंगी। तीन मार्च को हिंदी, पांच को कला, ड्राइंग, चित्रकला एवं अप्लाइड आर्ट, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, आठ मार्च को सामाजिक विज्ञान, 10 को गणित, 12 को अंग्रेजी, 16 को विज्ञान, 18 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू और 20 को लोक संस्कृति और योग की परीक्षा होगी।

एसओएस परीक्षाएं

8वीं कक्षा के एसओएस स्टूडेंटस की परीक्षाएं 13 अप्रैल से शुरू होंगी। इसके तहत 13 अप्रैल को अंगे्रजी, 16 को गणित, 17 को हिंदी, 19 को ड्राइर्ंग, चित्रकला एवं अप्लाइड आर्ट, गृह विज्ञान, 20 को विज्ञान, 22 को संस्कृत, पंजाबी और 23 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

नौंवी कक्षा की डेटशीट

नौवीं कक्षा की नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं चार मार्च से 23 मार्च तक होंगी। चार मार्च को सामाजिक विज्ञान, छह को अंग्रेजी, नौ मार्च को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 12 को कला-ए, स्केल और ज्यामिति, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर साइंस, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आइटीईएस, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, टेलिकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और हैल्थ केयर की परीक्षा होगी। 15 को हिंदी, 17 को गणित, 19 को फाइनांशियल लिटरेसी, 22 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलगू और 23 को कला-बी की परीक्षा होगी।

13 अप्रैल से होंगी दसवीं कक्षा की परीक्षाएं

दसवीं कक्षा की नियमित व एसओएस की वार्षिक परीक्षाएं 13 अप्रैल से 26 अप्रैल तक सुबह के सत्र में होंगी। इसके तहत 13 अप्रैल को हिंदी, 16 को गणित, 17 को संस्कृत, उर्दू-पंजाबी, 19 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 20 को फाइनिशियल लिटरैसी, 22 को अंग्रेजी, 23 को कला-ए स्केल और ज्योमिति, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य एलिमेंट ऑफ बिजनेस, एलिमेंटस ऑफ बुक कीपिंग एवं एकाऊटेंसी, टाईप राईटिंग, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर साईंस, ऑटोमोबाईल, सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, टैलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, पलंबर, ब्यूटी एंड वैलनेस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, हैल्थकेयर की परीक्षा होगी, जबकि 26 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

जमा एक की परीक्षा

जमा एक कक्षा के परीक्षार्थियों की परीक्षा दो मार्च से 26 मार्च तक सायंकालीन सत्र में होगी। इस दौरान दो मार्च को हिंदी, तीन मार्च को सोशोलोजी, चार मार्च को पॉलिटीकल साइंस, पांच मार्च को फिलोसॉफी, छह मार्च को हिस्ट्री, आठ मार्च को बिजनेस स्ट्डी और फिजिक्स, नौ को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, 10 को अंग्रेजी, 12 को फाइनांशियल लिटरेसी, 13 को अकाऊंटेंसी व कमेस्ट्री, 15 को सॉइकोलोजी, 16 को इकॉनोमिक्स, 17 को जियोग्राफी, डांस, फाइन आर्ट्स, 18 मार्च को हयमून इक्लोजी एंड फैमिली साइंस, 19 मार्च को मैथमेटिक्स, 20 को कम्प्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, योगा, 22 को बॉयोलाजी, 23 को फ्रेंच, उूर्द, 24 को संस्कृत, 25 को म्यूजिक, 26 को रिटेल एनएसक्यूएफ, हैल्थ केयर, टूरिज्म एंड होस्पीटेलिटी, बीएफएसआई, आईटीईएस, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, टेलिकॉम, फिजिकल एजुकेशन, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ब्यूटी एंड वेलनेसए इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर और प्लंबर की परीक्षा प्रस्तावित है।

जमा दो कक्षा के एग्जाम 13 अप्रैल से 10 मई तक

जमा दो के नियमित, कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट, एडिशन विषय व एसओएस परीक्षार्थियों की परीक्षा 13 अप्रैल से 10 मई तक 1ः45 से पांच बजे तक आयोजित होंगी। 13 अप्रैल को अंग्रेजी, 16 को केमिस्ट्री, 17 को संस्कृत, 19 को हिंदी, 20 को फिलोस्पी, फ्रेंच व उर्दू, 22 को गणित, 23 को साइकोलॉजी, 24 को इकॉनोमिक्स, 26 को सोशोलॉजी, 27 को पॉलिटिकल साइंस, 28 को डांस, फाइन आर्ट, 29 को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, 30 को म्यूजिक, हिंदोस्तानी वोकल, हिंदुस्तानी इंस्ट्रूमेंटल मिलोडिकल, हिंदोस्तानी इंस्ट्रमेंटल परक्यूशन, पहली मई को जियोग्राफी, तीन मई को बायोलॉजी व अकाउंटेंसी, चार को फाइनांशियल लिटरेसी, पांच को हिस्ट्री, छह मई को ऑटोमोबाइल, हैल्थकेयर, आईटीईएस, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म, टेलिकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, सात मई को कम्प्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, योगा, आठ मई को ह्यूमन ईकोलॉजी एंड फेमिली साइंस और 10 मई को बिजनेस स्टडी व फिजिक्स की वार्षिक परीक्षा होगी।

आर्थिक तंगहाली से घिरा होगा वित्त बजट

मुख्यमंत्री का भाषण तैयार करने में जुटा विभाग, सभी महकमों को आधे घंटे का स्लॉट

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चौथा वार्षिक बजट आर्थिक तंगहाली से घिरा होगा। वित्त महकमे को बजट तैयार करते हुए इस बार बहुत ज्यादा सोचना पड़ रहा है, क्योंकि राज्य की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी सही नहीं है। कोविड के कारण सरकार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, जिसके बाद 15वें वित्तायोग की तरफ हिमाचल की नजर है। सूत्र बताते हैं कि 15वें वित्तायोग से जो उम्मीदें थीं, वे अब शायद ही पूरी होंगी।

हालांकि एक साल की अंतरिम रिपोर्ट में वित्तायोग ने हिमाचल को राहत प्रदान की है मगर  शेष चार साल में ऐसा होगा, यह तय नहीं है। खुद वित्त विभाग के अधिकारी इसे लेकर आश्वस्त नहीं हैं, परंतु फिर भी जैसे-तैसे बजट तैयार किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि वित्त विभाग मुख्यमंत्री का बजट भाषण तैयार करने में जुट गया है। शनिवार को भी अलग-अलग विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर हुआ। एक विभाग को आधे घंटे का स्लॉट दिया गया है, जिसमें उसके सचिव व विभागाध्यक्ष अपने विभाग की प्राथमिकताएं गिना रहे हैं और उन प्राथमिकताओं में भी वित्त महकमा कटौती

कर रहा है। इस मामले को लेकर विभागों और वित्त विभाग के बीच खूब तनातनी इन दिनों हो रही है। अगले कुछ दिन तक सचिवालय में यही दौर चलेगा, क्योंकि इसके बाद विधायक प्राथमिकता योजना की बैठकें आठ व नौ फरवरी को होगी। इसके बाद 10 फरवरी को योजना बोर्ड की बैठक भी रखी गई है। इनसे पहले मुख्यमंत्री का बजट भाषण तैयार कर लिया जाएगा। इस पर सीएम से भी कुछ बैठकें होंगी, वहीं उनसे पहले मुख्य सचिव के साथ विभागीय प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। (एचडीएम)

वित्तीय हालात सही नहीं

इस साल का बजट ज्यादा लोक लुभावना नहीं होगा, क्योंकि वित्तीय हालात सही नहीं है। कर्ज लेने की लिमिट तो राज्य की बढ़ेगी, लेकिन उसके सहारे पर कितना आगे बढ़ा जाएगा, जबकि यहां अपने संसाधन उतने अधिक नहीं है। वर्ष 2022 में तो राज्य को केंद्र से जीएसटी का मुआवजा भी नहीं मिलेगा, तो उस स्थिति में हालत और ज्यादा खराब होनी तय है।

हालांकि एक साल की अंतरिम रिपोर्ट में वित्तायोग ने हिमाचल को राहत प्रदान की है मगर  शेष चार साल में ऐसा होगा, यह तय नहीं है। खुद वित्त विभाग के अधिकारी इसे लेकर आश्वस्त नहीं हैं, परंतु फिर भी जैसे-तैसे बजट तैयार किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि वित्त विभाग मुख्यमंत्री का बजट भाषण तैयार करने में जुट गया है। शनिवार को भी अलग-अलग विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर हुआ। एक विभाग को आधे घंटे का स्लॉट दिया गया है, जिसमें उसके सचिव व विभागाध्यक्ष अपने विभाग की प्राथमिकताएं गिना रहे हैं और उन प्राथमिकताओं में भी वित्त महकमा कटौती कर रहा है। इस मामले को लेकर विभागों और वित्त विभाग के बीच खूब तनातनी इन दिनों हो रही है। अगले कुछ दिन तक सचिवालय में यही दौर चलेगा, क्योंकि इसके बाद विधायक प्राथमिकता योजना की बैठकें आठ व नौ फरवरी को होगी। इसके बाद 10 फरवरी को योजना बोर्ड की बैठक भी रखी गई है। इनसे पहले मुख्यमंत्री का बजट भाषण तैयार कर लिया जाएगा। इस पर सीएम से भी कुछ बैठकें होंगी, वहीं उनसे पहले मुख्य सचिव के साथ विभागीय प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। (एचडीएम)

वित्तीय हालात सही नहीं

इस साल का बजट ज्यादा लोक लुभावना नहीं होगा, क्योंकि वित्तीय हालात सही नहीं है। कर्ज लेने की लिमिट तो राज्य की बढ़ेगी, लेकिन उसके सहारे पर कितना आगे बढ़ा जाएगा, जबकि यहां अपने संसाधन उतने अधिक नहीं है। वर्ष 2022 में तो राज्य को केंद्र से जीएसटी का मुआवजा भी नहीं मिलेगा, तो उस स्थिति में हालत और ज्यादा खराब होनी तय है।

टीएमसी में दो नवजातों शव मिलने से हड़कंप, झाडिय़ों में फेंके थे शव कौन और कब फेंक गया, किसी को भी नहीं पता

प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल कालेज डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज, टांडा के आपातकालीन विभाग के पीछे झाडिय़ों में दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से शनिवार को अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही मीडिया ने कालेज प्रशासन से इस बारे में जानकारी लेनी चाही कि शिशुओं के शव उक्त स्थल पर कहां से आए, तो मेडिकल कालेज प्रशासन से तुरंत कोई जवाब देते न बना। हालांकि दोनों शव को बरामद करके पुलिस जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

पहली से खुलेंगे स्कूल, गैर हाजिर रहने पर शिक्षकों का लगेगा नंबर, नियमों के तहत होगी पढ़ाई

सुंदरनगर – हिमाचल सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत पहली फरवरी से आठवीं से लेकर जमा दो कक्षा तक के छात्रों के स्कूल लग जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी कड़ी के तहत शिक्षा खंड सुंदरनगर में भी विभाग की ओर से बीपीओ सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि 16 सीनियर सेकेंडरी, 13 हाई और 24 मिडिल स्कूलों में पहली फरवरी से क्लासें लग जाएंगी।

स्कूल प्रबंधन सरकार की ओर से जारी की गई एस ओ पी के नियमों की पालना करते हुए पढ़ाई करवाएंगे। उन्होंने शिक्षा खंड के अधीन आने वाले सभी स्कूलों के मुखिया और स्टाफ को निर्देश जारी किए गए हैं कि सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें ताकि किसी भी तरह की नियम की उलंघना न हो।

उन्होंने कहा कि आदेशों में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गलत रिपोर्ट करने वालों के ऊपर भी कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान स्कूल से गैर हाजिर रहने वाले अध्यापकों पर भी अनुशासन का चाबुक चलेगा।

हमीरपुर बीडीसी में भाजपा राज

हरीश शर्मा को मिली सरदारी; कांग्रेस की झोली में उपाध्यक्ष का पद, सहमति न बनने पर करवानी पड़ी वोटिंग

15 वार्डों वाली हमीरपुर पंचायत समिति में शनिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन हो गया। अध्यक्ष पद भाजपा, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस काबिज हुई है। वार्ड नंबर चार नारा के हरीश शर्मा को अध्यक्ष और वार्ड नंबर छह दड़ूही के संजीव शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। दोनों पदों के लिए क्रॉस वोटिंग करवानी पड़ी क्योंकि पहले दोनों ही पार्टियां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपना-अपना दावा जता रहीं थी। क्रॉस वोटिंग में अध्यक्ष को 15 में से नौ जबकि उपाध्यक्ष को 15 में से आठ मत पड़े हैं। बता दें कि 15 वार्डों वाली हमीरपुर पंचायत समिति में भाजपा पहले अपने सात सदस्य होने का दावा कर रही थी, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के दिन 15 में से सात लोग बाहर आ गए थे इस कारण उस दिन कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया था। बाद में बीजेपी समर्थित आठ और कांग्रेस के सात सदस्य होने की बात सामने आई। जबकि कांग्रेस क्लेम कर रही थी कि उसके भी आठ सदस्य हैं। शनिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए क्रास वोटिंग हुई।

इसमें कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर वार्ड 15 के राजीव कुमार जबकि भाजपा की ओर से वार्ड नंबर चार के हरीश कुमार का नाम सामने आया। हरीश को नौ जबकि राजीव को छह ही मत पड़े। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी की ओर से वार्ड नंबर तीन फरनोल के अंकुश कुमार और कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर छह दड़ूही से संजीव कुमार के लिए वोटिंग हुई। अंकुश को सात, जबकि संजीव कुमार को आठ मत पड़े। पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन से पहले ही कांग्रेस और भाजपा के समर्थक विकास खंड कार्यालय हमीरपुर के बाहर पहुंच गए थे। रिजल्ट निकलने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही जीत का जश्र मनाया और नारेबाजी भी की। एसी टू डीसी हमीरपुर राजकिशन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग प्रक्रिया के तहत प्रत्याशी हरीश कुमार को कुल नौ मत मिले जबकि राजीव को छह मत प्राप्त हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार को आठ और प्रत्याशी अंकुश को सात मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर हरीश कुमार को तथा उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार को विजेता घोषित किया गया है।

70 हजार को लगा दिया नकली कोरोना टीका,  दक्षिण अमरीकी देश इक्वाडोर में हड़कंप

 सभी से वसूले 3300 रुपए

कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही दुनिया में इस समय वैक्सीन पाने को लेकर मारामारी मची हुई है। हर देश जल्द से जल्द अपने नागरिकों तक वैक्सीन को पहुंचाना चाहता है। इस बीच दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में लगभग 70000 लोगों को नकली कोरोना वैक्सीन लगाने के मामले का खुलासा हुआ है। वैक्सीन लगाने वाली प्राइवेट क्लिनिक ने लोगों को पूर्ण सुरक्षा के लिए तीन-तीन डोज लगाई थी। \

जिसमें एक डोज के लिए लगभग 1100 रुपए (15 डॉलर) चार्ज किया गया था। टाइम की रिपोर्ट के अनुसार यह मामला इक्वाडोर की राजधानी क्विटो का है। क्विटो पुलिस के सुरक्षा प्रमुख सेसर डीआज ने अपने बयान में कहा कि इस क्लीनिक से लोगों को एक अज्ञात पदार्थ का डोज दिए जाने के लिए लगभग 15 डालर की फीस वसूली जा रही थी। लोगों को बताया जा रहा था कि इस वैक्सीन के तीन शॉट लगवाने के बाद वे कोरोना वायरस के प्रति इम्यून हो जाएंगे। पुलिस ने उन लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं, जिन्हें उस केंद्र पर फर्जी वैक्सीन का डोज लगवाया है। पुलिस ने कहा कि लगभग 70000 लोगों को फर्जी वैक्सीन की डोज दी गई है। पुलिस ने उस केंद्र को सील कर दिया और आरोपियों को पकड़ लिया है।

अमरीका के कैलिफोर्निया में बापू की प्रतिमा अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़ी, भारत का विरोध

एजेंसियां — वॉशिंगटन अमरीका के कैलिफोर्निया राज्य में एक पार्क में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति से कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। अब वहां रहने वाले भारतीय मांग कर रहे हैं कि पुलिस इस मामले की जांच हेट क्राइम के केस की तरह करे। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नहीं गए, तो चार्टर्ड प्लेन मेें बंगाल से दिल्ली पहुंचाए बागी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पश्चिम बंगाल यात्रा रद्द होने के बाद शनिवार दोपहर बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली भेज दिया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को इजरायली दूतावास के नजदीक हुए आईईडी ब्लास्ट के बाद अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरा रद्द कर दिया।

शनिवार दोपहर 4ः10 मिनट पर कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वालों में बंगाल के पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी भी शामिल थे। उनके अलावा हवाड़ा के बल्ली से विधायक वैशाली डालमिया, उत्तरपारा से विधायक प्रबीण घोषाल, पूर्व मेयर राथिन चक्रवर्ती, पूर्व विधायक पार्थ सारथी चटर्जी और अभिनेता रुद्रनील घोष शामिल हैं।

केंद्र अब भी किसानों से बातचीत को तैयार, सर्वदलीय बैठक में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

 बस एक फोन दूर हैं कृषि मंत्री

 किसानों के लिए पुराना प्रस्ताव अब भी बरकरार

केंद्र सरकार ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ  प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत की संभावना बरकरार रखी है। शनिवार को सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों का मसला बातचीत से ही दूर होगा। किसानों को दिया गया सरकार का प्रस्ताव आज भी कायम है। मोदी ने कहा कि किसान नेताओं संग पिछली चर्चा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि वे किसानों से केवल एक फोन दूर हैं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के मसलों को वार्ता के जरिए सुलझाने की लगातार कोशिश कर रही है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी  ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि सरकार का प्रस्ताव अब भी बरकरार है।

अगर किसान डिस्कशन को तैयार हैं, तो कृषि मंत्री एक फोन कॉल पर उपलब्ध हैं। पीएम मोदी ने अमरीका के कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की भी निंदा की। जोशी के मुताबिक मोदी ने कड़े से कड़े शब्दों में इसकी निंदा की। गौरतलब है कि संसद के कामकाज को ध्यान में रखते हुए बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। बैठक में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय, शिरोमणि अकाली दल के नेता बलविंदर सिंह भूंदड़, शिवसेना के विनायक राउत और कई अन्य नेता शामिल हुए। आमतौर पर इस तरह की सभी बैठकें संसद के सत्र से पहले होती हैं, ताकि दोनों सदनों की कार्यवाही सुगमता से हो सके

सरकाघाट में एक साथ 41 शिक्षक पॉजिटिव, स्कूल खुलने से ठीक पहले कोरोना ने डराया

हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले थमने के बीच प्रदेश सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय लिया ही था कि मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल में शनिवार को एक साथ पांच स्कूलों के 41 शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा स्कूलों में कार्यरत दो अन्य कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

इससे शिक्षा विभाग व अभिभावकों की एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। हालांकि प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पहली फरवरी से स्कूल खुलने जा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को खोलने से पहले तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन शनिवार को सरकाघाट उपमंडल के तहत 41 अध्यापक कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। अब अभिभावकों को भी बच्चों को  स्कूल भेजने को लेकर चिंता बढ़ गई। बता दें कि उपमंडल सरकाघाट के पांच स्कूलों में छात्र-छात्राओं के आने से पहले ही 41 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। सरकाघाट क्षेत्र पहले से ही जिला मंडी के अन्य क्षेत्रों से कोरोना के मामलों में सबसे आगे रहा है। जिन स्कूलों के अध्यापक पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें सरकाघाट कन्या स्कूल, बलद्वाड़ा, खुडला, रोपा ठाठर, टिक्करी सिध्याणी स्कूल शामिल हैं। कन्या स्कूल सरकाघाट से 11 अध्यापक और अध्यापिकाएं कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। इसी तरह खुडला स्कूल में सात अध्यापिकाएं, टिक्करी सिध्याणी स्कूल में 14, बलद्वाड़ा स्कूल में सात और रोपा ठाठर स्कूल में दो अध्यापक-अध्यापिकाएं पॉजिटव पाई गई हैं।

एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग उपनिदेशक मंडी सुरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि स्कूलों से कोरोना संक्रमण के मामले आने से चिंता बढ़ गई है। अगर किसी स्कूल से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आते हैं, तो कोविड-19 के तहत अनुपालना की जाएगी। कोरोना संक्रमित शिक्षकोंं को होम आइसोलेट किया जा रहा है। वहीं डीसी मंडी ऋग्देव ठाकुर ने बताया है कि प्रशासन इस मामले की जांच करवाएगा कि सरकाघाट उपमंडल में एक साथ कैसे शिक्षक पॉजिटिव आए हैं।

संक्रमित शिक्षकों वाले स्कूल अभी बंद रहेंगे

शिमला। उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत कुमार शर्मा ने मंडी जिला में कई शिक्षकों के संक्रमित पाए जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि संक्रमित शिक्षकों वाले स्कूलों को पहली फरवरी से नहीं खोला जाएगा। जिला उपनिदेशक से इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। उच्च अधिकारियों से चर्चा करने के बाद इस संदर्भ में आगामी फैसला लिया जाएगा।

नॉन बोर्ड परीक्षाएं तीन मार्च से, बोर्ड की 13 अप्रैल से, 10 फरवरी तक मांगे सुझाव

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की प्रस्तावित डेटशीट 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2020-21 की पांचवीं, आठवीं, नौवीं, दसवीं,  जमा एक, जमा दो की नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की बोर्ड सहित नॉन बोर्ड परीक्षाओं की दूसरी बार प्रस्तावित डेटशीट शनिवार को जारी कर दी है। इन प्रस्तावित तिथियों पर एक बार फिर बोर्ड द्वारा सुझाव मांगे गए हैं। गौर हो कि इससे पहले भी उक्त कक्षाओं को प्रस्तावित शेड्यूल जारी किया गया था, जिसे बाद में प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग की ओर से बदल दिया गया था। उसके तहत नॉन  बोर्ड की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल व बोर्ड की मई में करवाई जानी थीं। अब परीक्षाओं के शेड्यूल को बदलकर तीन मार्च से नॉन बोर्ड व 13 अप्रैल से बोर्ड परीक्षाओं को शुरू किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

हालांकि इसमें भी अभी सुझावों के बाद हल्का बदलाव हो सकता है, लेकिन फिलहाल  प्रदेश के लाखों छात्रों को कोरोना संकट के करीब एक साल के बाद परीक्षाओं का शेड्यूल मिल गया है। वहीं पहली फरवरी, यानी सोमवार से नियमित रूप से सभी कक्षाएं भी प्रदेश भर में शुरू हो जाएंगी। वहीं इस बार नॉन बोर्ड कक्षाओं की सभी परीक्षाएं नौ बजकर 45 मिनट से तीन मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं को सुबह के सत्र में आठ बजकर 45 मिनट से 12 बजे तक व सायंकालीन सत्र में एक बजकर 45 मिनट से पांच बजे तक करवाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि नॉन बोर्ड व बोर्ड कक्षाओं की प्रस्तावित डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं। प्रस्तावित दिनांक सूचियों के संबंध में सुझाव या आपत्तियां बोर्ड की ई-मेल आईडी पर 10 फरवरी तक प्रेषित की जा सकती हैं।

फर्जी डिग्री मामले में अब एफआईआर की तैयारी, डीजीपी संजय कुंडू का खुलासा

  मानव भारती यूनिवर्सिटी की 194.17 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के बाद अब और कड़ी कार्रवाई करेगा ईडी

 कैसे बना यह विश्वविद्यालय; पता लगाने के बाद करेंगे केस, अनियमितताएं बरतने वालों पर कसेंगे शिकंजा, अब तक हो चुकी है आठ की गिरफ्तारी

 17 राज्यों में बेची हैं फर्जी डिग्रियां, राजस्थान के उदयपुर में अब माधव यूनिवर्सिटी शुरू कर चला रहे यही धंधा

मानव भारती फर्जी डिग्री मामले में पुलिस अब बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) यूनिवर्सिटी की 194.17 करोड़ की संपत्ति अटैच करने के बाद अब एक और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है। यह एफआईआर मानव भारती यूनिवर्सिटी कैसे बनी, इसका पता लगाने के बाद की जाएगी। ऐसे में अनियमितताएं बरतने वालों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। इस बात का खुलासा डीजीपी संजय कुंडू ने पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया है।

डीजीपी ने कहा कि सबसे पहले 2008 में यूनिवर्सिटी खोलने का प्रस्ताव आया था, लेकिन उस समय इसे रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके बाद 2009 फरवरी में इसके लिए एलओआई मिला। उसके बाद यूनिवर्सिटी बनी और डिग्रियां बेचने का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले नवंबर, 2020 में धर्मपुर में तीन एफआईआर दर्ज हुई, जिसके बाद जांच शुरू हुई। अभी तक इस मामले में एसआईटी 275 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। आठ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। दो ज्यूडिशियल रिमांड पर हैं।

डीजीपी का कहना है कि आरोपी राजकुमार का पासपोर्ट जब्त हो चुका है। उसकी पत्नी, बेटा और बेटी विदेश में हैं। कुछ संपत्ति भी इनके नाम की गई हैं। ऐसे में इन्हें वहां से भारत वापस लाने की प्रक्रिया जारी है, ताकि इसके बाद आगामी कार्रवाई की जा सके। जांच में यह भी सामने आया है कि यूनिवर्सिटी ने पूरे 17 राज्यों में अपनी डिग्रियां बेची हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर के प्रभावित इलाके तराल और शोपियां भी हैं। एसआईटी टीम ने सभी राज्यों में जाकर जांच की, जिसके बाद पुलिस इस जगह पहुंच पाई है। जहां ईडी ने संपत्ति अटैच की है। डीजीपी का कहना है कि हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि ईडी ने इतनी संपत्ति अटैच की है। पुलिस की तफ्तीश अभी भी जारी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पुलिस का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। हिमाचल में मानव भारती यूनिवर्सिटी ने फर्जी तरीके से डिग्रियां बेचकर राजस्थान के उदयपुर में भी नई यूनिवर्सिटी ‘माधव’ बनाई है। यहां भी इसी तरीके का काम किया जा रहा है। बहरहाल, अब ईडी इस मामले में और कड़ी कार्रवाई करने वाला है।

383 एक्टिव केस, वैक्सीनेशन 30 फीसदी

हिमाचल में फिर एक साथ सामने आए 94 संक्रमित कांगड़ा-मंडी में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले, प्रदेश भर में अब तक 57494 लोग हो चुके हैं पॉज़िटिव

राज्य में कोविड एक्टिव मरीज 383 हो गए हैं। कुछ दिन पहले ये एक्टिव मरीज 300 से कम हो गए थे। कांगड़ा और मंडी में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। शनिवार को मंडी में एक साथ 44 और किन्नौर में 19 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। राज्य में अभी तक 57494 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

इनमें से 964 की मौत हो चुकी है। शनिवार को हिमाचल में 94 नए संक्रमण के मरीज मिले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मंडी में 44, किन्नौर से 19, शिमला से सात, सोलन में तीन, बिलासपुर में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसके अलावा 52 लोग कोविड से ठीक होकर घर भी गए हैं। सिरमौर में सबसे ज्यादा 16 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अभी तक 57 हजार 494 लोग संक्रमण से ग्रसित हो चुके हैं। इनमें से 56 हजार 131 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जबकि 964 की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा लोगों की मौतें शिमला में हुई हैं। यहां 262 लोग कोविड से दम तोड़ चुके हैं। कांगड़ा में 202 की मौत हो चुकी है। जिला वार एक्टिव मरीजों की बात करें, तो बिलासपुर में छह, चंबा में 15, हमीरपुर में 18, कांगड़ा में 62, किन्नौर में 23, कुल्लू में 15, लाहुल-स्पीति में दो, मंडी में 77, शिमला में 53, सिरमौर में 52, सोलन में 20 और ऊना में 40 एक्टिव मरीज हैं। राज्य में अभी तक नौ लाख 28 हजार 519 लोगों के कोविड के टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से आठ लाख 70 हजार 998 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

 कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्यता रद्द

बीबीएन। हरियाणा में कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ की एक निचली अदालत द्वारा तीन साल की कैद और 85 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है

बोर्ड-नॉन बोर्ड क्लासेज की डेटशीट जारी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2020-21 की पांचवीं, आठवीं, दसवीं, नौवीं, जमा एक, जमा दो की नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय एसओएस की बोर्ड सहित नॉन बोर्ड परीक्षाओं की दूसरी बार प्रस्तावित डेटशीट शनिवार को जारी कर दी है। वहीं इन प्रस्तावित तिथियों पर एक बार फिर बोर्ड द्वारा सुझाव मांगें गए हैं।

पांचवीं की डेटशीट

पांचवीं की वार्षिक परीक्षा आठ मार्च से आरंभ होगी। आठ मार्च को पर्यावरण शिक्षा, 10 मार्च को अंग्रेजी, 12 को हिंदी और 15 मार्च को गणित की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

8वीं कक्षा के एग्जाम

आठवीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं तीन मार्च से आरंभ होंगी। तीन मार्च को हिंदी, पांच को कला, ड्राइंग, चित्रकला एवं अप्लाइड आर्ट, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, आठ मार्च को सामाजिक विज्ञान, 10 को गणित, 12 को अंग्रेजी, 16 को विज्ञान, 18 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू और 20 को लोक संस्कृति और योग की परीक्षा होगी।

एसओएस परीक्षाएं

8वीं कक्षा के एसओएस स्टूडेंटस की परीक्षाएं 13 अप्रैल से शुरू होंगी। इसके तहत 13 अप्रैल को अंगे्रजी, 16 को गणित, 17 को हिंदी, 19 को ड्राइर्ंग, चित्रकला एवं अप्लाइड आर्ट, गृह विज्ञान, 20 को विज्ञान, 22 को संस्कृत, पंजाबी और 23 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

नौंवी कक्षा की डेटशीट

नौवीं कक्षा की नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं चार मार्च से 23 मार्च तक होंगी। चार मार्च को सामाजिक विज्ञान, छह को अंग्रेजी, नौ मार्च को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 12 को कला-ए, स्केल और ज्यामिति, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर साइंस, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आइटीईएस, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, टेलिकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और हैल्थ केयर की परीक्षा होगी। 15 को हिंदी, 17 को गणित, 19 को फाइनांशियल लिटरेसी, 22 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलगू और 23 को कला-बी की परीक्षा होगी।

13 अप्रैल से होंगी दसवीं कक्षा की परीक्षाएं

दसवीं कक्षा की नियमित व एसओएस की वार्षिक परीक्षाएं 13 अप्रैल से 26 अप्रैल तक सुबह के सत्र में होंगी। इसके तहत 13 अप्रैल को हिंदी, 16 को गणित, 17 को संस्कृत, उर्दू-पंजाबी, 19 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 20 को फाइनिशियल लिटरैसी, 22 को अंग्रेजी, 23 को कला-ए स्केल और ज्योमिति, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य एलिमेंट ऑफ बिजनेस, एलिमेंटस ऑफ बुक कीपिंग एवं एकाऊटेंसी, टाईप राईटिंग, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर साईंस, ऑटोमोबाईल, सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, टैलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, पलंबर, ब्यूटी एंड वैलनेस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, हैल्थकेयर की परीक्षा होगी, जबकि 26 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

जमा एक की परीक्षा

जमा एक कक्षा के परीक्षार्थियों की परीक्षा दो मार्च से 26 मार्च तक सायंकालीन सत्र में होगी। इस दौरान दो मार्च को हिंदी, तीन मार्च को सोशोलोजी, चार मार्च को पॉलिटीकल साइंस, पांच मार्च को फिलोसॉफी, छह मार्च को हिस्ट्री, आठ मार्च को बिजनेस स्ट्डी और फिजिक्स, नौ को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, 10 को अंग्रेजी, 12 को फाइनांशियल लिटरेसी, 13 को अकाऊंटेंसी व कमेस्ट्री, 15 को सॉइकोलोजी, 16 को इकॉनोमिक्स, 17 को जियोग्राफी, डांस, फाइन आर्ट्स, 18 मार्च को हयमून इक्लोजी एंड फैमिली साइंस, 19 मार्च को मैथमेटिक्स, 20 को कम्प्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, योगा, 22 को बॉयोलाजी, 23 को फ्रेंच, उूर्द, 24 को संस्कृत, 25 को म्यूजिक, 26 को रिटेल एनएसक्यूएफ, हैल्थ केयर, टूरिज्म एंड होस्पीटेलिटी, बीएफएसआई, आईटीईएस, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, टेलिकॉम, फिजिकल एजुकेशन, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ब्यूटी एंड वेलनेसए इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर और प्लंबर की परीक्षा प्रस्तावित है।

जमा दो कक्षा के एग्जाम 13 अप्रैल से 10 मई तक

जमा दो के नियमित, कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट, एडिशन विषय व एसओएस परीक्षार्थियों की परीक्षा 13 अप्रैल से 10 मई तक 1ः45 से पांच बजे तक आयोजित होंगी। 13 अप्रैल को अंग्रेजी, 16 को केमिस्ट्री, 17 को संस्कृत, 19 को हिंदी, 20 को फिलोस्पी, फ्रेंच व उर्दू, 22 को गणित, 23 को साइकोलॉजी, 24 को इकॉनोमिक्स, 26 को सोशोलॉजी, 27 को पॉलिटिकल साइंस, 28 को डांस, फाइन आर्ट, 29 को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, 30 को म्यूजिक, हिंदोस्तानी वोकल, हिंदुस्तानी इंस्ट्रूमेंटल मिलोडिकल, हिंदोस्तानी इंस्ट्रमेंटल परक्यूशन, पहली मई को जियोग्राफी, तीन मई को बायोलॉजी व अकाउंटेंसी, चार को फाइनांशियल लिटरेसी, पांच को हिस्ट्री, छह मई को ऑटोमोबाइल, हैल्थकेयर, आईटीईएस, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म, टेलिकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, सात मई को कम्प्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, योगा, आठ मई को ह्यूमन ईकोलॉजी एंड फेमिली साइंस और 10 मई को बिजनेस स्टडी व फिजिक्स की वार्षिक परीक्षा होगी।

आर्थिक तंगहाली से घिरा होगा वित्त बजट

मुख्यमंत्री का भाषण तैयार करने में जुटा विभाग, सभी महकमों को आधे घंटे का स्लॉट

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चौथा वार्षिक बजट आर्थिक तंगहाली से घिरा होगा। वित्त महकमे को बजट तैयार करते हुए इस बार बहुत ज्यादा सोचना पड़ रहा है, क्योंकि राज्य की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी सही नहीं है। कोविड के कारण सरकार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, जिसके बाद 15वें वित्तायोग की तरफ हिमाचल की नजर है। सूत्र बताते हैं कि 15वें वित्तायोग से जो उम्मीदें थीं, वे अब शायद ही पूरी होंगी।

हालांकि एक साल की अंतरिम रिपोर्ट में वित्तायोग ने हिमाचल को राहत प्रदान की है मगर  शेष चार साल में ऐसा होगा, यह तय नहीं है। खुद वित्त विभाग के अधिकारी इसे लेकर आश्वस्त नहीं हैं, परंतु फिर भी जैसे-तैसे बजट तैयार किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि वित्त विभाग मुख्यमंत्री का बजट भाषण तैयार करने में जुट गया है। शनिवार को भी अलग-अलग विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर हुआ। एक विभाग को आधे घंटे का स्लॉट दिया गया है, जिसमें उसके सचिव व विभागाध्यक्ष अपने विभाग की प्राथमिकताएं गिना रहे हैं और उन प्राथमिकताओं में भी वित्त महकमा कटौती

कर रहा है। इस मामले को लेकर विभागों और वित्त विभाग के बीच खूब तनातनी इन दिनों हो रही है। अगले कुछ दिन तक सचिवालय में यही दौर चलेगा, क्योंकि इसके बाद विधायक प्राथमिकता योजना की बैठकें आठ व नौ फरवरी को होगी। इसके बाद 10 फरवरी को योजना बोर्ड की बैठक भी रखी गई है। इनसे पहले मुख्यमंत्री का बजट भाषण तैयार कर लिया जाएगा। इस पर सीएम से भी कुछ बैठकें होंगी, वहीं उनसे पहले मुख्य सचिव के साथ विभागीय प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। (एचडीएम)

वित्तीय हालात सही नहीं

इस साल का बजट ज्यादा लोक लुभावना नहीं होगा, क्योंकि वित्तीय हालात सही नहीं है। कर्ज लेने की लिमिट तो राज्य की बढ़ेगी, लेकिन उसके सहारे पर कितना आगे बढ़ा जाएगा, जबकि यहां अपने संसाधन उतने अधिक नहीं है। वर्ष 2022 में तो राज्य को केंद्र से जीएसटी का मुआवजा भी नहीं मिलेगा, तो उस स्थिति में हालत और ज्यादा खराब होनी तय है।

आर्थिक तंगहाली से घिरा होगा वित्त बजट

मुख्यमंत्री का भाषण तैयार करने में जुटा विभाग, सभी महकमों को आधे घंटे का स्लॉट

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चौथा वार्षिक बजट आर्थिक तंगहाली से घिरा होगा। वित्त महकमे को बजट तैयार करते हुए इस बार बहुत ज्यादा सोचना पड़ रहा है, क्योंकि राज्य की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी सही नहीं है। कोविड के कारण सरकार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, जिसके बाद 15वें वित्तायोग की तरफ हिमाचल की नजर है। सूत्र बताते हैं कि 15वें वित्तायोग से जो उम्मीदें थीं, वे अब शायद ही पूरी होंगी।

हालांकि एक साल की अंतरिम रिपोर्ट में वित्तायोग ने हिमाचल को राहत प्रदान की है मगर  शेष चार साल में ऐसा होगा, यह तय नहीं है। खुद वित्त विभाग के अधिकारी इसे लेकर आश्वस्त नहीं हैं, परंतु फिर भी जैसे-तैसे बजट तैयार किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि वित्त विभाग मुख्यमंत्री का बजट भाषण तैयार करने में जुट गया है। शनिवार को भी अलग-अलग विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर हुआ। एक विभाग को आधे घंटे का स्लॉट दिया गया है, जिसमें उसके सचिव व विभागाध्यक्ष अपने विभाग की प्राथमिकताएं गिना रहे हैं और उन प्राथमिकताओं में भी वित्त महकमा कटौती

कर रहा है। इस मामले को लेकर विभागों और वित्त विभाग के बीच खूब तनातनी इन दिनों हो रही है। अगले कुछ दिन तक सचिवालय में यही दौर चलेगा, क्योंकि इसके बाद विधायक प्राथमिकता योजना की बैठकें आठ व नौ फरवरी को होगी। इसके बाद 10 फरवरी को योजना बोर्ड की बैठक भी रखी गई है। इनसे पहले मुख्यमंत्री का बजट भाषण तैयार कर लिया जाएगा। इस पर सीएम से भी कुछ बैठकें होंगी, वहीं उनसे पहले मुख्य सचिव के साथ विभागीय प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। (एचडीएम)

वित्तीय हालात सही नहीं

इस साल का बजट ज्यादा लोक लुभावना नहीं होगा, क्योंकि वित्तीय हालात सही नहीं है। कर्ज लेने की लिमिट तो राज्य की बढ़ेगी, लेकिन उसके सहारे पर कितना आगे बढ़ा जाएगा, जबकि यहां अपने संसाधन उतने अधिक नहीं है। वर्ष 2022 में तो राज्य को केंद्र से जीएसटी का मुआवजा भी नहीं मिलेगा, तो उस स्थिति में हालत और ज्यादा खराब होनी तय है।

टीएमसी में दो नवजातों शव मिलने से हड़कंप, झाडिय़ों में फेंके थे शव

कौन और कब फेंक गया, किसी को भी नहीं पता

प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल कालेज डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज, टांडा के आपातकालीन विभाग के पीछे झाडिय़ों में दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से शनिवार को अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही मीडिया ने कालेज प्रशासन से इस बारे में जानकारी लेनी चाही कि शिशुओं के शव उक्त स्थल पर कहां से आए, तो मेडिकल कालेज प्रशासन से तुरंत कोई जवाब देते न बना। हालांकि दोनों शव को बरामद करके पुलिस जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

पहली से खुलेंगे स्कूल, गैर हाजिर रहने पर शिक्षकों का लगेगा नंबर, नियमों के तहत होगी पढ़ाई

सुंदरनगर – हिमाचल सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत पहली फरवरी से आठवीं से लेकर जमा दो कक्षा तक के छात्रों के स्कूल लग जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी कड़ी के तहत शिक्षा खंड सुंदरनगर में भी विभाग की ओर से बीपीओ सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि 16 सीनियर सेकेंडरी, 13 हाई और 24 मिडिल स्कूलों में पहली फरवरी से क्लासें लग जाएंगी।

स्कूल प्रबंधन सरकार की ओर से जारी की गई एस ओ पी के नियमों की पालना करते हुए पढ़ाई करवाएंगे। उन्होंने शिक्षा खंड के अधीन आने वाले सभी स्कूलों के मुखिया और स्टाफ को निर्देश जारी किए गए हैं कि सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें ताकि किसी भी तरह की नियम की उलंघना न हो।

उन्होंने कहा कि आदेशों में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गलत रिपोर्ट करने वालों के ऊपर भी कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान स्कूल से गैर हाजिर रहने वाले अध्यापकों पर भी अनुशासन का चाबुक चलेगा।

हमीरपुर बीडीसी में भाजपा राज हरीश शर्मा को मिली सरदारी; कांग्रेस की झोली में उपाध्यक्ष का पद, सहमति न बनने पर करवानी पड़ी वोटिंग

15 वार्डों वाली हमीरपुर पंचायत समिति में शनिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन हो गया। अध्यक्ष पद भाजपा, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस काबिज हुई है। वार्ड नंबर चार नारा के हरीश शर्मा को अध्यक्ष और वार्ड नंबर छह दड़ूही के संजीव शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। दोनों पदों के लिए क्रॉस वोटिंग करवानी पड़ी क्योंकि पहले दोनों ही पार्टियां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपना-अपना दावा जता रहीं थी। क्रॉस वोटिंग में अध्यक्ष को 15 में से नौ जबकि उपाध्यक्ष को 15 में से आठ मत पड़े हैं। बता दें कि 15 वार्डों वाली हमीरपुर पंचायत समिति में भाजपा पहले अपने सात सदस्य होने का दावा कर रही थी, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के दिन 15 में से सात लोग बाहर आ गए थे इस कारण उस दिन कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया था। बाद में बीजेपी समर्थित आठ और कांग्रेस के सात सदस्य होने की बात सामने आई। जबकि कांग्रेस क्लेम कर रही थी कि उसके भी आठ सदस्य हैं। शनिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए क्रास वोटिंग हुई।

इसमें कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर वार्ड 15 के राजीव कुमार जबकि भाजपा की ओर से वार्ड नंबर चार के हरीश कुमार का नाम सामने आया। हरीश को नौ जबकि राजीव को छह ही मत पड़े। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी की ओर से वार्ड नंबर तीन फरनोल के अंकुश कुमार और कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर छह दड़ूही से संजीव कुमार के लिए वोटिंग हुई। अंकुश को सात, जबकि संजीव कुमार को आठ मत पड़े। पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन से पहले ही कांग्रेस और भाजपा के समर्थक विकास खंड कार्यालय हमीरपुर के बाहर पहुंच गए थे। रिजल्ट निकलने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही जीत का जश्र मनाया और नारेबाजी भी की। एसी टू डीसी हमीरपुर राजकिशन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग प्रक्रिया के तहत प्रत्याशी हरीश कुमार को कुल नौ मत मिले जबकि राजीव को छह मत प्राप्त हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार को आठ और प्रत्याशी अंकुश को सात मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर हरीश कुमार को तथा उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार को विजेता घोषित किया गया है।

70 हजार को लगा दिया नकली कोरोना टीका,  दक्षिण अमरीकी देश इक्वाडोर में हड़कंप सभी से वसूले 3300 रु

कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही दुनिया में इस समय वैक्सीन पाने को लेकर मारामारी मची हुई है। हर देश जल्द से जल्द अपने नागरिकों तक वैक्सीन को पहुंचाना चाहता है। इस बीच दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में लगभग 70000 लोगों को नकली कोरोना वैक्सीन लगाने के मामले का खुलासा हुआ है। वैक्सीन लगाने वाली प्राइवेट क्लिनिक ने लोगों को पूर्ण सुरक्षा के लिए तीन-तीन डोज लगाई थी। 

जिसमें एक डोज के लिए लगभग 1100 रुपए (15 डॉलर) चार्ज किया गया था। टाइम की रिपोर्ट के अनुसार यह मामला इक्वाडोर की राजधानी क्विटो का है। क्विटो पुलिस के सुरक्षा प्रमुख सेसर डीआज ने अपने बयान में कहा कि इस क्लीनिक से लोगों को एक अज्ञात पदार्थ का डोज दिए जाने के लिए लगभग 15 डालर की फीस वसूली जा रही थी। लोगों को बताया जा रहा था कि इस वैक्सीन के तीन शॉट लगवाने के बाद वे कोरोना वायरस के प्रति इम्यून हो जाएंगे। पुलिस ने उन लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं, जिन्हें उस केंद्र पर फर्जी वैक्सीन का डोज लगवाया है। पुलिस ने कहा कि लगभग 70000 लोगों को फर्जी वैक्सीन की डोज दी गई है। पुलिस ने उस केंद्र को सील कर दिया और आरोपियों को पकड़ लिया है।

अमरीका के कैलिफोर्निया में बापू की प्रतिमा अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़ी, भारत का विरोध

अमरीका के कैलिफोर्निया में बापू की प्रतिमा अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़ी, भारत का विरोध

एजेंसियां — वॉशिंगटन अमरीका के कैलिफोर्निया राज्य में एक पार्क में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति से कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। अब वहां रहने वाले भारतीय मांग कर रहे हैं कि पुलिस इस मामले की जांच हेट क्राइम के केस की तरह करे। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नहीं गए, तो चार्टर्ड प्लेन मेें बंगाल से दिल्ली पहुंचाए बागी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पश्चिम बंगाल यात्रा रद्द होने के बाद शनिवार दोपहर बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली भेज दिया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को इजरायली दूतावास के नजदीक हुए आईईडी ब्लास्ट के बाद अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरा रद्द कर दिया।

शनिवार दोपहर 4ः10 मिनट पर कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वालों में बंगाल के पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी भी शामिल थे। उनके अलावा हवाड़ा के बल्ली से विधायक वैशाली डालमिया, उत्तरपारा से विधायक प्रबीण घोषाल, पूर्व मेयर राथिन चक्रवर्ती, पूर्व विधायक पार्थ सारथी चटर्जी और अभिनेता रुद्रनील घोष शामिल हैं।

केंद्र अब भी किसानों से बातचीत को तैयार, सर्वदलीय बैठक में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

 बस एक फोन दूर हैं कृषि मंत्री

 किसानों के लिए पुराना प्रस्ताव अब भी बरकरार

ब्यूरो — नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ  प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत की संभावना बरकरार रखी है। शनिवार को सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों का मसला बातचीत से ही दूर होगा। किसानों को दिया गया सरकार का प्रस्ताव आज भी कायम है। मोदी ने कहा कि किसान नेताओं संग पिछली चर्चा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि वे किसानों से केवल एक फोन दूर हैं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के मसलों को वार्ता के जरिए सुलझाने की लगातार कोशिश कर रही है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी  ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि सरकार का प्रस्ताव अब भी बरकरार है।

अगर किसान डिस्कशन को तैयार हैं, तो कृषि मंत्री एक फोन कॉल पर उपलब्ध हैं। पीएम मोदी ने अमरीका के कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की भी निंदा की। जोशी के मुताबिक मोदी ने कड़े से कड़े शब्दों में इसकी निंदा की। गौरतलब है कि संसद के कामकाज को ध्यान में रखते हुए बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। बैठक में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय, शिरोमणि अकाली दल के नेता बलविंदर सिंह भूंदड़, शिवसेना के विनायक राउत और कई अन्य नेता शामिल हुए। आमतौर पर इस तरह की सभी बैठकें संसद के सत्र से पहले होती हैं, ताकि दोनों सदनों की कार्यवाही सुगमता से हो सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box