हरियाणा के युवकों ने हिमाचल में चुराए शादी से लौट रही महिला के गहने, तीनों पकड़े गए

हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले की पुलिस की तरफ से तीन युवकों को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। पता चला है कि हरियाणा के हिसार के रहने वाले इन तीनों युवकों ने बस में सवार एक महिला के बैग से गहने चुरा लिए। शक होने पर महिला ने बस के चालक को और चालक ने पुलिस को सूचना दी तो वक्त रहते तीनों को पकड़ लिया गया। इसकी पुष्टि बंगाणा के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने की है।

आरोपियों की पहचान हिसार के हरशी राम सिंह कॉलोनी निवासी नरेश कुमार के अलावा जिले के गांव सोरखी के अरुण कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है। एक महिला शादी समारोह से लौट रही थी। शाह तलाई से जब वह एक निजी बस में सवार हुई तो तीनों युवक उसके आगे-पीछे की सीटों पर बैठ गए।

थोड़ी देर बाद बड़सर पहुंचने पर महिला दूसरी बस में सवार हो गई। वही तीनों युवक उस बस में भी सवार हो गए और महिला के इर्द-गिर्द आ बैठे। इन्होंने महिला के बैग से गहने चुरा लिए। जब इस बारे में महिला को आभास हुआ तो उसने इसकी जानकारी बस के चालक को दी। बस चालक ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने बस के पहुंचने से पहले ही डूमखर के पास नाका लगा लिया।

तलाशी के दौरान युवकों के बैग से महिला के चोरी हुए गहने बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। इस बारे में बंगाणा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि हरियाणा के हिसार के रहने वाले तीन युवकों ने एक स्थानीय महिला के गहने चुरा लिए। वक्त रहते महिला ने आरोपियों को काबू करने में पुलिस की मदद की है। गहनों की पहचान होने पर उन्हें महिला को सौंप दिया गया है, वहीं आरोपियों से पूछताछ का क्रम जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
क्राइम फाइल की सिंबॉलिक इमेज। आज हिमाचल प्रदेश के ऊना में चलती बस में महिला के गहने चुराने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LBFAyM

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box