हिमाचल प्रदेश में आग लगने से दो गौशालाएं जलकर हुईं राख; 4 मवेशियों की गई जान

हिमाचल प्रदेश में आग लगने से दो गौशालाएं जलकर राख हो गईं। हादसे में चार मवेशियों की जान जाने की खबर है। हादसा चंबा के चोवाड़ी कस्बे में उपमण्डल भटियात की खनोड़ा पंचायत के गांव सिंबलघट्टा में हुआ। चारों मवेशी आग में झुलसने से जिंदा जलकर मर गए।

मिली जानकारी के अनुसार, सिंबलघट्टा निवासी शीला देवी तथा नेकराम की गौशाला में बुधवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि साथ सटी दूसरी गौशाला में भी आग लग गई। जब तक बचाव कार्य शुरू होता, आग में झुलसने से 4 मवेशियों की मौत हो गई है।

हादसे की सूचना प्रशासन को दी गई। मामले की पुष्टि करते हुए तहसीलदार सिहुंता मुकुल शर्मा ने बताया कि प्रभावितों शीला देवी को प्रशासन की ओर से 20,000, जबकि नेकराम को 10,000 की फौरी राहत प्रदान की। क्योंकि मरने वाले चारों मवेशी शीला देवी के थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि साथ सटी दूसरी गौशाला में भी आग लग गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nue6cq

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box