हमीरपुर जिले में 36 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

हमीरपुर जिले में बुधवार को कुल 36 कोरोना के मरीज आए हैं। जिनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 11 और आरटी पीसीआर में 25 लोग शामिल हैं। पॉजिटिव लोगों में हमीरपुर के दो लोग 53 वर्षीय व्यक्ति और 46 वर्षीय महिला, कृष्णानगर का 36 वर्षीय व्यक्ति, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी का 35 वर्षीय व्यक्ति, रोपा राजपूतां की एक महिला, गांव भोरंज का 40 वर्षीय व्यक्ति, खटवीं का 96 वर्षीय व्यक्ति, बारी का 65 वर्षीय व्यक्ति और वार्ड नंबर 8 नयानगर का 61 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

मेडिकल काॅलेज अस्पताल हमीरपुर में भी 25 और 22 वर्षीय दो युवतियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जजरी के सात लोग 60 वर्षीय व्यक्ति, 44 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय लड़की, 59 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय लड़की शामिल है।

महारल की 40 और 21 वर्षीय दो महिलाएं, मैहरे का 44 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा के तीन बच्चे 9 वर्षीय लड़का, 7 वर्षीय लड़की और 11 वर्षीय लड़की भी संक्रमित पाई गई है। जिले में कोरोना टेस्ट पर जोर दिया जा रहा है। डॉ. सोनी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य खंडों में डाॅक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें फील्ड में जाकर सैंपल ले रही हैं।

जिजवीं में ये लोग आए : जिजवीं की 42 वर्षीय महिला, हमीरपुर में कार्यरत 42 वर्षीय व्यक्ति, झनयारी क्षेत्र के गांव रियालड़ी का 23 वर्षीय युवक, नादौन का 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव बेला के तीन लोग 33 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय महिला और 11 वर्षीय लड़का पॉजिटिव आया है। इनके अलावा मेडिकल काॅलेज हमीरपुर में पांच लोगों 80 वर्षीय महिला, 76 वर्षीय व्यक्ति, 68 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय व्यक्ति और 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हमीरपुर अस्पताल में भी रोज आ रहे है कोरोना के मरीज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KBoAYQ

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box