आईजीएमसी में मंदिर समिति ने मंगलवार काे 35 मॉडल बेड दान किए। ये बिस्तर चिल्ड्रन वार्ड व आईसीयू में लगाए गए हैं। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ ये बिस्तर अस्पताल को दिए। भारद्वाज ने कहा कि किसी भी मंदिर समिति द्वारा अस्पताल को दिया हुआ इस प्रकार का यह पहला दान है।
मंत्री ने कहा किए मानवता किए सेवा के साथ साथ ये कृत्य दूसरों को प्रेरणा देने वाला भी है। उन्हाेंने कहा कि 17 बिस्तर चिल्ड्रन वार्ड में लगाए गए है और बाकी चिल्ड्रन आईसीयू और कोरोना वार्ड में वरिष्ठ नागरिकों के लिए रखे गए हैं। एमएस डाॅ. जनक राज, चिकित्सा अधिकारी राहुल गुप्ता, मंदिर समिति के पदाधिकारी मदन लाल वर्मा आद मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34PeHhJ
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box