महिला अध्यापिका से 15 लाख की आनलाइन ठगी मामले में पुलिस ने एक और शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि 24 नवंबर 2020 को कुल्लू के सुल्तानपुर की एक महिला अध्यापिका के साथ केबीसी लॉटरी के बहाने 15 लाख रुपए की ठगी की शिकायत की थी।
जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने दो दिन पूर्व दिल्ली से एक शातिर युवती को गिरफ्तार किया था और अब आगामी जांच में महिला आरोपी का साथी जो उसे बैंक डिटेल्स और इंटरनेट बैंकिंग के यूजर आईडी और पासवर्ड प्रोवाइड करता था उसे भी कुल्लू पुलिस की साइबर सेल ने दिल्ली से गिरफ्तार कर कुल्लू लाया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 25 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र विरेंद्र तिवारी निवासी जिला छापरा विहार को जो वर्तमान में हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर 21 ए में रहता था। इसे कोर्ट में पेश करके 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है। उक्त आरोपी के अकाउंट में ठगी की शिकार हुई महिला अध्यापक की कुछ फ्रॉड राशि भी मिली है।
उन्होंने बताया कि उक्त शातिर के पास से 1 आई फोन, सेमसंग मोबाइल, 2 एटीएम कार्ड, एक पेन कार्ड, एक आधार कार्ड बरामद किया है। गौरतलब है कि कुल्लू की एक महिला अध्यापिका से ऑनलाइन 15 लाख रुपए ठगे गए थे जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की थी। इस मामले में महिला से अलग अलग 49 खातों में पैसे डलवाए गए थे और 40 लाख की लॉटरी का झांसा देकर महिला से यह रकम ठगी गई थी। महिला अध्यापिका ने भी पहले लालच में आकर पैसे खातों में डालना शुरू किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nvrcGC
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box