204 देशों में पहुंचा कोरोना


वॉशिंगटन - दुनिया भर में Coronavirus का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को यह महामारी 204 देशों तक पहुंच गई। दुनिया में कोरोना से 10 लाख 14 हजार संक्रमित हैं और 54 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत सिर्फ इतनी कि दो लाख 18 हजार लोग इसी दौरान स्वस्थ भी हुए। वहीं, शुक्रवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली-सिएन लूंग ने सात अप्रैल से एक महीने के लॉकडाउन का ऐलान किया। उधर, अमरीका में शुक्रवार दोपहर तक दो लाख 45 हजार 66 मामले सामने आए। 6 हजार से ज्यादा पीडि़तों की मौत हो चुकी है।

तकलीफदेह खबर स्पेन से फिर आई। यहां गुरुवार से शुक्रवार के बीच यानी सिर्फ 24 घंटे में 932 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। गुरुवार से शुक्रवार यानी सिर्फ एक दिन में 932 लोगों की मौत हो गई। इटली सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना की वजह से टूरिज्म इंडस्ट्री बंद है। इसका देश के आर्थिक हालात पर गंभीर असर हो रहा है।

वहीं, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल अब आईसोलेशन से बाहर आ चुकी हैं। शुक्रवार सुबह दफ्तर पहुंचकर उन्होंने कामकाज संभाल लिया। उधर, मैक्सिको सरकार ने शराब को गैर जरूरी सामान घोषित किया है। कोरोना का खतरा टलने तक देश में इसकी बिक्री नहीं होगी। वहीं, चीन कोरोना से मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए चार अप्रैल को शोक दिवस मनाएगा। इस दिन कोरोना के खिलाफ लड़ते हुए जान देने वाले लोगों को याद किया जाएगा।

स्पेन में लगातार दूसरे दिन 900 की जानें गई

स्पेन में कोरोना वायरस के चलते बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। स्पेन में लगातार दूसरे दिन भी 900 से अधिक लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 10 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box