Pages

पांच तक अटल टनल बंद; सोलंगनाला में रोके गए पर्यटक, रोहतांग में बर्फबारी

 


हिमाचल में एक महीने बाद मौसम ने करवट बदली है। बर्फबारी होते ही पांच फरवरी तक अटल टनल से लाहुल के लिए पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इसके अलावा रोहतांग के लिए भी पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों पर भी ताजा बर्फबारी हुई है। ऐसे में राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अभी पांच फरवरी तक राज्य में इसी तरह मौसम खराब बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में बुधवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई है। कुफरी में नेशनल हाई-वे खुला है, लेकिन नारकंडा में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। वाहनों को बाया बसंतपुर भेजा जा रहा है। कुल्लू और लाहुल-स्पीति जिला में भी करीब एक माह बाद मौसम ने करवट ली है।

रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। जैसे ही रोहतांग और लाहुल-स्पीति में बर्फबारी शुरू हुई, वैसे ही टनल की सिक्योरिटी में लगे पुलिस जवानों ने सैलानियों को रोकना शुरू कर दिया। कई सैलानियों को सोलंगनाला में ही रोक दिया गया है। अब पांच फरवरी तक पर्यटक अटल टनल और रोहतांग नहीं जा सकेंगे। वहीं लाहुल में स्नो फेस्टिवल भी चला हुआ है। ऐसे में पर्यटक भी फेस्टिवल का लुत्फ उठाने के लिए जा रहे हैं, लेकिन बर्फबारी के चलते उनके कदम टनल से पीछे ही रुक गए हैं। टनल पर्यटकों के लिए बंद होने से पर्यटक अब नॉर्थ पोर्टल में बर्फ  का लुत्फ  नहीं उठा सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box