Pages

केंद्र ने दी बड़ी सौगात, गगल एयरपोर्ट को 400, मंडी को 1000 करोड़

केंद्र ने दी बड़ी सौगात; भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कश्यप का दावा, बजट में प्रदेश के लिए बहुत कुछ 

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्रीय बजट में कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 400 करोड़ और मंडी एयरपोर्ट के लिए एक हजार करोड़ की बड़ी सौगात केंद्र की ओर से दी गई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के विकास के लिए अलग-अलग मदों में सैकड़ों करोड़ रुपए का प्रावधान केंद्रीय बजट में किया गया है। उन्होंने कहा कि 15वें वित आयोग में 81971 करोड़ का प्रावधान किया गया है।  

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप पार्टी की 17 से 19 तक होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक और नगर निगम चुनावों के लिए बैठक को धर्मशाला पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के लिए रहने, खाने आने जाने से लेकर तमाम विषयों के लिए अलग जिम्मेदारियां लगाईं, जिससे राष्ट्रीय नेताओं के आने पर अच्छी व्यवस्था के साथ बैठक का आयोजन किया जा सके। उन्होंने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीब हितैशी बजट पेश किया है।

 इस बजट से देश तेज गति से आगे बढ़ेगा। कोविड से लड़ने वाली दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन तैयार करने और उसे सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए बजट में विशेष प्रबंध किए गए हैं। शिक्षा, स्वस्थय सहित सभी वर्गों को रोहत देने वाला ऐतिहासिक बजट केंद्र सरकार की ओर से पेश किया गया है।  उनका दावा है कि पंचायत चुनावों में 95 फीसदी पंचायत प्रतिनिधि भाजपा समर्थित जीत कर आए हैं। प्रदेश के छह जिलों में जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा समर्थक बने हैं। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, महामंत्री सचिन शर्मा व मंडलाध्यक्ष अनिल चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नड्डा-अनुराग भी

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की गुरुवार को होने वाली बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, संगठन महामंत्री पवन राणा, चारों संसदीय क्षेत्रों के प्रभारी, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी जिलों के अध्यक्ष व महामंत्री शिरकत करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box