Pages

पांच सेंटरों में लगाए गए कोरोना वैक्सीन के टीके

चंबा। जिले में वीरवार को कोरोना वैक्सीन अभियान के तहत पांच सेंटरों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिले में पहले चरण में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं। जबकि दूसरे चरण में अन्य लोगों को वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। वीरवार को चंबा मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, पीएचसी मैहला, पीएचसी समोट और सिविल अस्पताल किहार में वैक्सीन के टीके लगाए गए।

इन सेंटरों में स्वास्थ्य विभाग ने पांच सौ लोगों को वैक्सीन का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सुबह से लेकर शाम तक चयनित सेंटरों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिले में सरकार की भेजी गई वैक्सीन के तहत 3200 लोगों को कवर किया जाएगा। जबकि जिले में पहले चरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 5900 लोगों की सूूची बनाई है। कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में किसी प्रकार का भय न रहे।

इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सबसे पहले स्वयं टीका लगा रहे हैं। चंबा में कोरोना वैक्सीन का अभियान पांगी समेत अन्य सेंटरों में पिछले कई दिनों से चलाया गया है। वीरवार को उपरोक्त सेंटरों में कोरोना वैक्सीन लगाई गई। आगामी दिनों में अन्य सेंटरों में वैक्सीन लगाई जाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने बताया कि जिले के पांच सेंटरों में वीरवार को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। अभी तक वैक्सीन के कोई भी बुरे प्रभाव देखने को नहीं मिले हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box