Pages

हिमाचल बेदर जनवरी के बाद फरवरी भी सूखा, अब मार्च में क्या आसार-जानिए


दो मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया होने की संभावना, बिगड़ सकता है मौसम

हिमाचल में जनवरी माह के बाद फरवरी महीना भी सूखा निकल गया है। फरवरी माह में भी सामान्य से काफी बारिश हुई है। अब मार्च माह मौसम के मिजाज कैसे रहने वाले हैं, इसके बारे आपको बताते हैं। दो मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ  सक्रिय होगा। यह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हालांकि फरवरी माह में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, लेकिन कोई ज्यादा असर देखने को नहीं मिला था। अब देखना यह है कि दो मार्च को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ कितना असरदार रहता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box