Pages

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दावा; केरल-पुड्डुचेरी में भी आएगी भाजपा

 

पत्रकारों से बोले नड्डा, तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के साथ बनाएंगे गठबंधन सरकार


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी में भी भाजपा सरकार बनाएगी। इस बाबत पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे हैं। तीन बार बंगाल का दौरा करने के बाद वह दो दिन बाद फिर वहां जाएंगे। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बंगाल का दौरा है और कई स्थानों पर जनसभाएं होंगी। बंगाल की सभाओं में उमड़ रहे जनसैलाब से स्पष्ट है कि वहां पर 200 से ज्यादा सीटें लेकर भाजपा सत्ता में आएगी। उन्होंने यह दावा शुक्रवार सुबह विजयपुर स्थित आवास पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में किया। अपने पिता प्रो. नारायणलाल नड्डा का कुशलक्षेम जानने के लिए गुरुवार शाम अपने घर विजयपुर पहुंचे नड्डा ने बताया कि पिताजी की हालत में अब काफी सुधार है।

बंगाल मिशन पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि अभी तक वह तीन मर्तबा वहां का दौरा कर चुके हैं और वहां की जनता ने अब तृणमूल कांग्रेस से किनारा करने का पूरा मन बना लिया है। भाजपा का पूरा फोकस इस समय बंगाल पर है और वह खुद तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कई दौरे कर चुके हैं। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल दौरे पर जाने वाले हैं और वहां पर उनकी कई जनसभाएं होनी हैं, लिहाजा वह दो दिन बाद पश्चिम बंगाल दौरे पर जा रहे हैं। तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी दौरे को लेकर किए गए सवाल के जवाब में जेपी नड्डा ने कहा कि तमिलनाडु में एआईएडीएमके (अन्नाद्रमुक पार्टी) के साथ मिलकर भाजपा सरकार बनाएगी, जिसके लिए वहां पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

पिता का हाल जानकर दिल्ली लौटे नड्डा

जेपी नड्डा अपने पिता प्रो. नारायणलाल नड्डा का हाल जानने विजयपुर पहुंचे थे। पिता का कुशलक्षेम जानने  के बाद नड्डा शुक्रवार दोपहर दो बजकर 21 मिनट कर लुहणू पहुंचे, जहां से हेलिकॉप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ गए, जहां से उन्हें दिल्ली जाना था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box