Pages

दिल पर पत्थर रखकर खरीदना पड़ रहा पेट्रोल-डीजल, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा जनता का दर्द

 


गुरुवार को एक रुपए तक बढ़े दाम, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा मजबूर जनता का दर्द


पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद भी खुद को पेट्रोल पंप पर जाने से नहीं रोक सकता। ऐसे में महंगा पेट्रोल-डीजल खरीद कर मरता नहीं, तो क्या करता। यह बोल अब आम लोगों के हर जगह पर ट्रोल हो रहे है। गुरुवार को हिमाचल के कई क्षेत्रों में पेट्रोल व डीजल के दामों में एक रुपए तक बढ़ौतरी दर्ज की गई। गुरुवार को सबसे महंगा पेट्रोल किन्नौर जिला में 89.46 रुपए प्रति लीटर, वहीं डीजल 81.17 रुपए प्रति लीटर बिका।

बुधवार को 88.27 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल के दाम थे, तो डीजल 80.15 रुपए का था। कुल मिलाकर रोजाना एक रुपए पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। साल में बार – बार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से अब लोगों की चिताएं बढ़ गई हैं। सर्दियों के मौसम में ये दाम बढ़ रहे हैं, जब लोगों के पास पैदल या फिर बाइक-स्कूटी पर जाने का कोई ऑप्शन नहीं। 

दरअसल, इस मौसम में लोग ऑफिस जाने के लिए गाडि़यों का इस्तेमाल करते है। वहीं स्कूल-कालेज भी खुल गए हैं और बच्चों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने के लिए भी अभिभावक गाडि़यों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। रोजाना बढ़ रहे दामों से परेशान लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि वे कोविड काल में कैसे पब्लिक ट्रासंपोर्ट का इस्तेमाल करें, जबकि वायरस फैलने का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। ऐसे में सोशल मिडिया पर यह ट्रोल होना कि मरता नहीं, तो क्या करता, गलत नहीं है।

हालांकि राज्य सरकार भी बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई भी राहत नहीं दे पा रही है। गौर हो कि केंद्र से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद हिमाचल में अलग – अलग जिलों में दामों में उछाल आ रहा है। इससे अब न केवल आम लोगों की जेब पर भार बढ़ गया है, बल्कि राज्य के 450 से ज्यादा पेट्रोल पंप ऑपरेटरों की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप ऑपरेटर को अब भी वही मार्जन मिल रहा है, जोकि 60 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल के दाम होने पर मिल रहा था। उधर पेट्रोल-डीजल के ऑपरेटर्स का स्टाफ भी बढ़ गया है, खर्चे बढ़ गए हैं, वहीं मुनाफा कम हो गया है। इससे साफ है कि अब भी आम कारोबारियों को नुकसान ही झेलना पड़ रहा है। (एचडीएम)

गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के रेट

जिला      पेट्रोल      डीजल

बिलासपुर 86.81     78.89

चंबा       87.44     79.46

हमीरपुर   86.27     78.42

कांगड़ा    86.62     78.75

किन्नौर    89.46     81.17

कुल्लु      87.69     79.66

लाहुल-स्पीति89.40    81.09

मंडी       86.64     78.75

शिमला    88.41     80.19

सिरमौर    87.23     79.30

सोलन     86.08     78.27

ऊना       85.86     78.06

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box