Pages

बर्फबारी ने खोल दी सरकार के इंतजामों की पोल

 

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रदेश में बर्फबारी  में व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन दोनों ही इसमें बुरी तरह विफल हैं। एक दिन की भारी बर्फबारी ने सरकार व प्रशासन की व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है। गुरवार दोपहर से शिमला व ऊपरी क्षेत्रों की एक ओर जहां सड़कें पूरी तरह बंद पड़ गई हैं, वहीं अधिकतर क्षेत्रों में विजली व्यवस्था पर पूरी तरह ठप है।

राजधानी शिमला में ही आधे से ज्यादा शहर रात भर अंधेरे में डूबा रहा और सड़कों में यातायात भी नहीं चल सका। श्री राठौर ने कहा कि मौसम विभाग के भारी बर्फबारी की चेतावनी के बावजूद भी प्रशासन के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। सड़कों से बर्फ हटाने के लिए मशीनरी तक का कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आया। लोग मजबूरी में अपने-अपने कार्यालयों से पैदल ही घर जाने को मजबूर थे, जबकि शुक्रवार सुबह भी सड़कों पर यही नजारा रहा। सड़कें बंद रहने से सबसे ज्यादा मुश्किल उन बीमार लोगों को झेलनी पड़ी है, जो अस्पताल आना चाहते थे। प्रशासन रोगी वाहन तक नहीं चल पाया। उन्होंने प्रशासन से हिमपात से हुए नुकसान का तुरंत आकलन करने और प्राकृतिक आपदा राहत से उन्हें आर्थिक सहायता देने को कहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box