अप्रैल में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 45 मूल्यांकन केंद्र बनाए जाएंगे। इन मूल्यांकन केंद्रों में नियमित और राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) से संबंधित उत्तर पुस्तिका का वितरण और प्राप्ति की जाएगी। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इनके लिए विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए बोर्ड की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रदेश के सभी स्कूलों से परीक्षकों के ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए हैं। बोर्ड के नियमानुसार मुख्य परीक्षक के लिए सरकारी स्कूलों के नियुक्त नियमित अध्यापक/प्राध्यापक को संबंधित विषय को पढ़ाने का कम से कम दस वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं उपपरीक्षक के लिए सरकारी स्कूलों के नियमित, पैरा अध्यापक और अनुबंध के आधार पर नियुक्त अध्यापक/प्राध्यापक को संबंधित विषय को पढ़ाने का अनुभव कम से तीन वर्ष होना चाहिए।
इसके अतिरिक्त स्कूलों में नियुक्त पीटीए अथवा एसएमएस शिक्षक और बोर्ड से संबद्धता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में लगातार कार्यरत अध्यापक/प्राध्यापक जो कि संबंधित विषय को पढ़ाने का कम से कम चार वर्ष का अनुभव रखते हों और स्नातक स्तर तक स्वयं पढ़ा होना अनिवार्य है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box