Pages

पुलिस में 24, एचआरटीसी में 44 प्रोमोट

 


प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में तैनात पुलिस के 24 सब-इंस्पेक्टर्ज को सरकार ने पदोन्नति का तोहफा देकर उन्हे इंस्पेक्टर बना दिया है। राज्य पुलिस प्रमुख द्वारा इन्हें पदोन्नति के बाद फिलहाल नया स्टेशन नहीं दिया गया है। लगता है कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक इन्हें उसी स्थान पर कार्य करने का मौका प्रदान किया है, जहां वे वर्तमान में तैनात हैं। बताया जाता है कि 31 मार्च के बाद नए वित्त वर्ष के आरंभ होते ही इन्हें किसी अन्य स्थानों पर तैनाती मिल सकती है।


प्रदेश पुलिस प्रमुख (डीजीपी) द्वारा हाल ही में जारी किए गए पदोन्नति आदेशों में अंकुश डोगरा (ऊना), दलीप सिंह छठी आईआरबी, सूचा सिंह सेकेंड आईआरबी, सुनील दत्त (बिलासपुर), नरेश चंद (कुल्लू), त्रिलोचन सिंह, जीत सिंह (कांगड़ा), दया राम (कुल्लू), सुनील मोहद प्रथम आईआरबी, हरेंद्र सिंह पांचवीं आईआरबी, जय सिंह थर्ड आईआरबी, राम नाथ (कुल्लू), सुरेंद्र कुमार सेकेंड आईआरबी, अजीत कुमार (कांगड़ा), सुरम सिंह (मंडी), कुलदीप कुमार सेकेंड आईआरबी, प्रीतम सिंह कांगड़ा, ज्ञान सिंह व रघुवीर सिंह (स्टेट सीआईडी), जसपाल सिंह (शिमला), कुलदीप सिंह छठी आईआरबी, केहर सिंह (मंडी), सोमदत फोर्थ आईआरबी तथा भूपेंद्र सिंह (कुल्लू) को सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box