Pages

जल्द प्रोमोट होंगे 200 स्कूल टीचर, शिक्षा विभाग ने तरक्की के लिए पैनल पर शुरू किया काम

 

सरकारी स्कूलों में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द इन शिक्षकों की एसीआर तैयार कर प्रोमोट किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने अब प्रदेश में शिक्षकों के खाली पदों को भरने और शिक्षकों के प्रोमोशन संबधी लटके मामलों पर काम करना शुरू कर दिया है। ऐसे में काफी समय से प्रोमोशन का इंतजार कर रहे टीजीटी और प्रोमोटी लेक्चरर को मुख्य अध्यापक और लेक्चचर को प्रधानाचार्य बनाया जाएगा। 

शिक्षा विभाग ने पदोन्नति के लिए पैनल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 17 फरवरी तक स्कूलों से शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। यह पहला मौका है, जब साल के शुरू में ही शिक्षकों की पदोन्नति के लिए पैनल बनाया जा रहा है। फरवरी में पैनल तैयार होने के बाद शिक्षा विभाग स्कूलों से प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापकों के खाली पदों के मुताबिक मसौदा तैयार कर इसका प्रस्ताव विभागीय पदोन्नति कमेटी डीपीसी को भेजेगा।

मार्च महीने में ही प्रोमोशन की यह सूची जारी हो जाएगी। इस पैनल को विभाग वेबसाइट पर ही अपलोड कर देगा। शिक्षा विभाग पदोन्नति की प्रक्रिया में पहली बार यह बदलाव किया है। प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापक के बाद जेबीटी, टीजीटी, सी एंड वी सहित अन्य श्रेणियों के लिए भी वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। 

मार्च महीने में इसे तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। प्रोमोशन के बाद जो पद खाली हो जाते हैं, उसका पूरा अपडेट रहेगा। निदेशक उच्चतर शिक्षा डा. अमरजीत शर्मा ने बताया कि प्रिंसीपल और मुख्य अध्यापक पदों के लिए वरिष्ठता सूची का पैनल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box