Pages

बिलासपुर की विवाहिता से तत्तापानी में दुराचार; तीन लोग धरे, आरोपियों में एक महिला व दो पुरुष

शिमला के तत्तापानी में स्थित एक निजी होटल में बिलासपुर की विवाहिता महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। विवाहिता ने इस संबंध में शिकायत सदर थाना बिलासपुर में दर्ज करवाई है। इसके चलते पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार विवाहिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 27 जनवरी शाम करीब पांच बजे एक गाड़ी उसके घर पहुंची। इसमें दो लोगों के अलावा एक महिला और दो बच्चे भी सवार थे। वे लोग उसे गाड़ी में बिठाकर शिमला की ओर ले गए। रात करीब नौ बजे सुन्नी में स्थित एक होटल में उन्होंने खाना खाया और उसके बाद तत्तापानी में एक होटल में दो कमरे किराए पर लिए।


विवाहिता ने कहा है एक कमरे में वह दो बच्चों सहित चली गई और महिला व दो लोग दूसरे कमरे में चले गए। थोड़ी देर बाद महिला उसके कमरे में आई और उसे धमकाने लगी। बात न मानने पर विवाहिता को जान से भी मारने की धमकी दी गई। विवाहिता का मोबाइल भी उस महिला के पास ही था। ऐसे में उन लोगों की बात मानने के अलावा उसके पास कोई भी चारा नहीं था। विवाहिता ने आरोप लगाया कि देर रात एक व्यक्ति ने जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। 

वहीं, सुबह वे लोग उसे उसके मायके से थोड़ी दूरी पर छोड़कर चले गए। इसके बाद महिला ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई और अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं, शिमला के तत्तापानी में हुए रेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box