कोरोना वायरस के खिलाफ देश में वैक्सीन अभियान काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. देशभर में शुक्रवार शाम तक 44 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है. जिन लोगों को अब तक वैक्सीन लगा है उनमें 33 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए लोग शामिल हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश भर में अब तक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है.
मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के 14वें दिन शुक्रवार को शाम सात बजे तक 62,939 सत्रों में कुल 33,68,734 लोगों को टीका लगाया गया. 44 लाख से ज्यादा लोगों को लग चुकी है वैक्सीन मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार शाम सात बजे तक 4,40,681 लोगों का टीकाकरण किया गया. हालांकि अभी तक वैक्सीन की लगने वाले लोगों की अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है.
मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 14वें दिन शाम सात बजे तक टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव की 213 सूचनाएं मिली हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अब तक जिन लोगों को को टीका लगाया गया है, उनमें आंध्र प्रदेश से 1,77,856, बिहार से 1,10,381, केरल से 1,35,832, कर्नाटक से 3,07,752, मध्य प्रदेश से 2,22,193, महाराष्ट्र से 2,57,173, तमिलनाडु से 97,126, दिल्ली से 48,008, गुजरात से 2,16,004, उत्तर प्रदेश से 4,31,879 और पश्चिम बंगाल से 2,20,356 लोग हैं. अमित शाह का बंगाल दौरा: रविवार को गृह मंत्री की मौजूदगी में BJP में शामिल हो सकते हैं कई TMC नेता

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box