Pages

▼

हिमाचल प्रदेश में HRTC की बस सड़क से उतरी; चालक ने दिखाई होशियारी, वरना सवारियों की जान जाती

Him Kranti News

हिमाचल प्रदेश में बस ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और कई लोगों की जान जाते-जाते बची। हादसा शिमला के पास हुआ। HRTC की बस सड़क से उतर गई थी। समय रहते ड्राइवर ने हैंड ब्रेक लगा दिया, वरना बस खाई में जा गिरती और कई जानें चली जातीं।

HRTC की बस मूल कोटी से शिमला जा रही थी। बल्दैया के नजदीक अचानक संतुलन बिगड़ा और बस सड़क से नीचे उतर गई। लेकिन, ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत हैंड ब्रेक दबा दिया और बस वही रुक गई जहां वो थी।

संतुलन बिगड़ने का कारण भी ड्राइवर ही निकला, क्योंकि उसकी आंखों में अचानक शीशे से धूप की चौंध पड़ गई थी। इस वजह से उसका ध्यान हटा और हादसा होने लगा था। लेकिन उसने तुरंत खुद को संभालते हुए ब्रेक लगा दी। फिर क्रेन की मदद से बस को सड़क पर लाया गया। वहीं, अधिकारियों और बस सवारियों ने ड्राइवर की होशियारी की तारीफ की। साथ ही जान बचाने के लिए आभार भी जताया।



Him Kranti News
संतुलन बिगड़ने का कारण भी ड्राइवर ही निकला, क्योंकि उसकी आंखों में अचानक शीशे से धूप की चौंध पड़ गई थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37t8ERM

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box