शादी में फेराें पर पति-पत्नी जिंदगी भर एक साथ रहने की कसमें खाते हैं। मगर शायद ही कभी ऐसा हुआ हाेगा कि दाेनाें की एक साथ माैत भी हाे जाए। मगर ऐसा ही एक मामला मंगलवार काे उपनगर टुटू में आया, जहां काेराेना पाॅजिटिव 85 वर्षीय काराेबारी और उनकी 80 वर्षीय पत्नी की एक साथ माैत हाे गई।
पहले पति की माैत एंबुलेंस में हुई, जबकि पत्नी काे आईजीएमसी पहुंचते ही डाॅक्टराें ने मृत घाेषित कर दिया। मंगलवार दाेपहर काे काराेबारी और उनकी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दाैरान उन्हें परिजन एंबुलेंस में आईजीएमसी ला रहे थे, मगर रास्ते में ही पति की माैत हाे गई।
एंबुलेंस जब आईजीएमसी पहुंची ताे डाॅक्टराें ने पति काे मृत घाेषित कर दिया। इस दाैरान अचानक उनकी पत्नी की तबीयत भी ज्यादा खराब हाे गई। जैसे ही डाॅक्टर महिला की जांच करने लगे ताे उनकी भी उसी दाैरान माैत हाे गई। काराेबारी टुटू में इलेक्ट्रानिक की दुकान करते थे। अब दुकान उनका बेटा देखता है।
पत्नी पहले थी निगेटिव
पति-पत्नी की माैत के बाद उनके दाह संस्कार के लिए भी असमंजस की स्थिति पैदा हाे गई थी, क्याेंकि पति काेराेना पाॅजिटिव थे, जबकि पत्नी निगेटिव थी। ऐसे में केवल काेराेना पाॅजिटिव का दाह संस्कार कनलाेग में किया जाना था।
मगर काराेबारी के बेटे ने प्रशासन से आग्रह किया कि जब एक साथ उनके माता पिता की माैत हाे गई है ताे उनका दाह संस्कार भी एक साथ हाेना चाहिए। ऐसे में प्रशासन ने उनकी बात मानकर दाेनाें का दाह संस्कार मंगलवार काे ही कनलाेग में एक साथ कर दिया।
आज टुटू बाजार 11 बजे तक रहेगा बंद
काराेबारी की माैत के शाेक में बुधवार काे टुटू का बाजार सुबह 11 बजे तक बंद रहेगा। टुटू व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव सूद समेत पूरे व्यापार मंडल ने काराेबारी और उनकी पत्नी की माैत पर शाेक प्रकट करते हुए कहा कि मृतक काराेबारी और उनकी पत्नी काफी अच्छे इंसान थे।
उन्हाेंने काराेबारी के परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट की है। अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल ने निर्णय लिया है कि वह काराेबारी और उनकी पत्नी की माैत के शाेक में बुधवार सुबह 11 बजे तक टुटू बाजार काे बंद रखेंगे।
जिलें 42 और लोग संक्रमित
शिमला. जिला में काेराेना से न्यू शिमला की 83 वर्षीय महिला की माैत हाे गई। महिला काे 18 दिसंबर काे आईजीएमसी में एडमिट किया गया था। सुबह काे महिला की माैत हाे गई। इसके अलावा जिला में काेराेना के 42 नए मरीज आए हैं। इसमें मिलिट्री अस्पताल से 11, आरट्रैक से 8, नेरवा से 3, संजौली, मेहली, आईजीएमसी और मतियाना से 2-2, जबकि जाखू, शोघी, न्यू शिमला, फागली, कुफ्टधार, टूटू, धामी, नाभा, रामपुर, चिरगांव,कुमारसैन और मंडी से एक-एक मरीज आया है। सीएमओ शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nXLtVi
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box