Pages

▼

हिमाचल में पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर; अटल टनल रोहतांग बंद, लाहौल स्पीति से संपर्क कटा

हिमाचल प्रदेश में हिमपात होने के चलते पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। लेकिन जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भारी जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में भारी बर्फबारी से लाहौल का संपर्क कट गया है। जनजातीय क्षत्रों में शीतलहर बढ़ गई है।

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में भारी बर्फबारी से लाहौल का संपर्क कट गया है।

वहीं मनाली, डलहौजी और शिमला के कुफरी में बर्फबारी होने से पर्यटक खुश हैं। 11 दिसंबर को अटल टनल सैलानियों के लिए बहाल की गई थी, लेकिन अब टनल फिर से बंद हो गई है। कुल्लू जिला प्रशासन ने सैलानियों को बर्फीले इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है।

प्रशासन ने सैलानियों को बर्फीले इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है।

कुल्लू में बर्फबारी होने से वाहनों की आवाजाही बंद है। तीनों हाईवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। खज्जियार-डलहौजी मार्ग लक्कडमंडी के पास बंद हो गया है। 80 से ज्यादा सड़क मार्ग बर्फबारी होने से बंद हैं। नेशनल हाईवे-5 भी यातायात के लिए बाधित है।

80 से ज्यादा सड़क मार्ग बर्फबारी होने से बंद हैं।

ऊपरी शिमला के लिए बसों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। लेकिन 13 से 18 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 दिसंबर को अटल टनल सैलानियों के लिए बहाल की गई थी, लेकिन अब टनल फिर से बंद हो गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nfLTpC

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box