चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पुलाचड़ के पास शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में सवार 4 युवक घायल हो गए। उनमें से 2 युवकों के गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उन्हें आनंदपुर साहिब अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार फोटोग्राफी का काम करने वाले 4 युवक पंजाब नंबर की कार से सुंदरनगर किसी समारोह में जा रहे थे।
कार में सवार युवकों में से निखिल शर्मा (22) सुंदरनगर, अमरजीत (21), लखवीर सिंह (40) व शम्मी (26) जालंधर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पुलाचड़ के पास कार चालक आगे चल रहे ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से भी एक ट्रक आ गया और कार उससे टकरा गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qWfZB5
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box