Pages

▼

करमचट पावर हाउस से 18 घंटे तक हुई दर्जनों गांवों की बिजली कटौती

रामपुर प्रखंड के करमचट पावर हाउस से बीते 15 दिनों लगातार बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जबकि बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर दिन में बिजली कटौती करने की बात कही थी। लेकिन रात में भी बिजली की कटौती की जा रही है। दिन और रात बिजली कटौती होने से करमचट पावर हाउस के दर्जनों गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं द्वारा बताया जाता है कि गुरुवार की रात 11:30 बजे के बाद जो बिजली कटी तो वह शुक्रवार की सुबह तक भी बिजली नहीं आई और शुक्रवार के सुबह से लेकर शाम 5 बजे के बाद भी बिजली का दर्शन तक नहीं हुआ। बिजली कटौती के कारण लोगों को घरों में पानी तक नहीं मिल पाया है।

जबकि बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती दिन में 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक करने की बात कही थी। लेकिन रामपुर प्रखंड क्षेत्र के करमचट पावर हाउस के तहत बिजली मेंटेनेंस के नाम पर बिजली विभाग द्वारा 7 घंटे से ज्यादा तक बिजली की कटौती की जा रही है।


कुछ उपभोक्ताओं आरोप - यहां से कटौती कर बेच दी जा रही बिजली: कुछ उपभोक्ताओं आरोप है कि रामपुर प्रखंड के करमचट पावर हाउस से जो बिजली की कटौती की जा रही है।

उपभोक्ताओं का आरोप बेबुनियाद

इस संबंध में पूछे जाने पर बिजली विभाग के एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस का काम चल रछ है और दो-तीन दिन और काम चलेगा। जब उपभोक्ताओं के आरोप बिजली बेचने के मामले में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mfrRKx

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box